West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज को जब्त कर उसे ईरान की ओर ले जाने की खबर सामने आई है. ब्रिटिश सैन्य एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इस घटना की पुष्टि की है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

UKMTO के मुताबिक, यह जहाज फुजैरा बंदरगाह से लगभग 38 समुद्री मील (करीब 70 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में लंगर डाले हुए था, जब अनाधिकृत लोगों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया. प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि जहाज को जब्त करने के बाद उसे ईरानी जलक्षेत्र की ओर ले जाया गया. हालांकि, अभी तक जहाज का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही किसी समूह ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है.

More Articles Like This

Exit mobile version