West Bengal Election: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान देसी बम से हमला, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में हिंसा की घटना सामने आई है. जहां मतदान के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर देसी बम फेंक दिया. इस घटना से वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हो गए है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया. हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

हमले के बाद मची अफरा-तफरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका उस समय हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र के आसपास मौजूद थे. अचानक हुए इस हमले से मतदाताओं में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षा बल

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया. हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील रखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुआ है.

152 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा मतदान

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हुआ. उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक के जिलों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लाइन नजर आईं. पहले चरण में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मतदान जारी है.

Latest News

सन फार्मा का बड़ा अधिग्रहण: 11.75 अरब डॉलर में ऑर्गेनॉन खरीदेगी, बनेगी टॉप ग्लोबल फार्मा कंपनी

सन फार्मा 11.75 अरब डॉलर में ऑर्गेनॉन का अधिग्रहण करेगी, जिससे कंपनी की वैश्विक मौजूदगी और बायोसिमिलर कारोबार मजबूत होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version