पश्चिम बंगालः घर में फंदे से लटकती मिलीं ममता बनर्जी की भतीजी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mamata Banerjee Niece Suicide: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव में उनके घर की दूसरी मंज़िल के एक कमरे से वृष्टि मुखर्जी (28 वर्ष) का शव बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम और दूसरी जरूरी जांच के बाद ही चलेगा.

ममता बनर्जी के ममेरे भाई की बेटी थीं वृष्टि

मालूम हो कि वृष्टि, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं. निहार रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं. परिवार का ननिहाल रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में है. वृष्टि एक स्थानीय स्कूल में ग्रुप-सी कर्मचारी थीं. परिवार वालों के अनुसार, वृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका उपचार चल रहा था.

नौकरी जाने के बाद डिप्रेशन में थीं वृष्टि

परिवार के लोगों ने बताया कि कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वृष्टि की नौकरी चली गई थी. भर्ती घोटाले की जांच में सेंट्रल एजेंसियों को पता चला कि लगभग 90% OMR शीट में गड़बड़ी थी. जांच में वृष्टि मुखर्जी सहित कई उम्मीदवारों का नाम सामने आया, जिन्हें कथित तौर पर फायदा मिला था. इसके बाद कानूनी कार्रवाई हुई और वृष्टि की नौकरी चली गई. इसके अलावा उनके पति के साथ तलाक का केस भी चल रहा था.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This