नोएडा में मजदूरों का बवाल: CM योगी का आया बयान, बोले- ‘कुछ लोग अशांति फैलाने के लिए कर रहे षडयंत्र’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida Protest Violence: यूपी के नोएडा में सोमवार को मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जिले के कई जगहों पर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं. मजदूरों का आरोप है कि उनसे बेहद कम वेतन पर काम करवाया जा रहा है, जिस कारण उनका गुजारा मुश्किल हो गया है. सैलरी के अलावा भी मजदूरों ने कई अनियमितताओं की शिकायत की है. नोएडा में मजदूरों का ये प्रदर्शन बीते चार दिन से जारी था. हालांकि, सोमवार को ये प्रदर्शन हिंसक हो गया. ऐसे अब इन प्रदर्शनों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान जारी किया है. सीएम योगी ने कहा है कि कुछ लोग शांति, समृद्धि की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अशांति फैलाने के लिए षडयंत्र कर रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा…

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश में एनडीए की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में सुरक्षा का, सुशासन का, सेवा का, इंडस्ट्रियलाइजेशन का एक मॉडल खड़ी कर रही है. बेटी और व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है. नौजवान के लिए नौकरी और रोजगार की गारंटी दे रही है. अन्नदाता किसान के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम कर रही है. जब ये सबकुछ हो रहा है कुछ लोग उस शांति को समृद्धि की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अशांति पैदा करने के लिए षडयंत्र कर रहे है.”

मुख्यमंत्री योगी ने की अपील

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मैं अपील करूंगा सभी औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कार्मिकों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों से भी. याद करिए कि डबल इंजन की सरकार आपके साथ कैसे खड़ी होती है. कोरोना काल में कोरोना की परवाह किए बगैर हमारी सरकार ने कार्मिकों को सबके लिए गाड़ियां उपलब्ध करवाई, उन्हें क्वारिंटाइन सेंटर में रखने की व्यवस्था करवाई, उनके लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा कर उन्हें घर तक पहुंचाने का काम किया.”

मजदूरों का प्रदर्शन हुआ हिंसक 

नोएडा फेज 2 में कंपनी के पास के इलाके में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध हिंसक हो गया है. सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर एक कंपनी के कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कुछ अन्य गाड़ियों में आग लगा दी गई. गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. वहीं, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाज़ी भी हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनाती की गई है.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version