World News: यूएस में नाइट क्लब के बाहर फायरिंग, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World News: यूएस से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां रविवार की देर रात मिसिसिपी राज्य में एक नाइट क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

बताया गया है कि यूएस के मिसिसिपी राज्य की इंडियनोला चर्च स्ट्रीट में गोलीबारी की यह घटना हुई है. लोगों ने बताया कि उन्होंने नाइट क्लब के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी. इंडियनोला के मेयर केन फेदरस्टोन ने बताया कि फायरिंग में 19 वर्षीय तीन युवकों की मौत हो गई. इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच-पड़ताल के बाद गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This