पति को यूट्यूब पर गाना सुनना पड़ा भारी, गुस्साई पत्नी ने आंख में घोपा कैंची; हालत गंभीर

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कुलदीप पंडित/बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक को पत्नी के मोबाइल फोन में यूट्यूब से गाने सुनना महंगा पड़ा गया. बता दें कि पति के हाथों से मोबाइल लेकर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घौंप दी और फरार हो गयी. पति की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां से उपाचार के बाद मेरठ हायर सेंटर रैफर किया गया है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बागपत जिले के बड़ौत शहर के बड़ौली रोड पर रहने वाले अंकित की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा. लेकिन कुछ समय से किसी न किसी बात को लेकर पति ओर पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट होने लगी थी. आज सुबह युवक ने पत्नी का मोबाइल फ़ोन गाने सुनने के लिये उठा लिया तो पत्नी को गुस्सा आ गया और वह कमरे से कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में घोंप दी.

हालत गंभीर

जिससे पति अंकित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया. शोर सुनकर युवक की भाभी ओर बच्चे दौड़े और घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे. इस बीच युवक की पत्नी घर से फरार हो गई. परिजनों ने घायल को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Amroha: खेत में मिले तेंदुए के दो शावक, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This