Copper Sun Benefits: घर के इस दिशा में लगाएं तांबे का सूर्य, मिलेगी अकूत धन-संपदा

Must Read

Copper Sun Benefits: हर व्यक्ति की चाह होती है कि वो अपने परिवार के साथ खुशहाली भरा जीवन व्यतीत करे. जिसके लिए वो दिन-रात कड़ी मेहनत करके पैसा कमाता है. लेकिन लाखों रुपये की आवग होने के बावजूद भी इसका फल नहीं मिल पाता है. ज्योतिष की मानें तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे खास नियम बताए गए हैं, जिससे न केवल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि आपके परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद चीजों का भी हमारे जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. अगर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है या फिर नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही तो आप घर में तांबे के सूर्य को (Copper Sun Benefits) लगा सकते हैं. घर में इसे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. इससे आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं. आइए आपको बताते हैं इसे लगाने के फायदे.

तांबे के सूर्य को लगाने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे को बहुत ही शुभ धातु माना जाता है. घर में तांबे का सूर्य लगाने से सकारात्मकता का वास होता है. इससे पारिवारिक कलह का भी छुटकारा होता है और घर का माहौल हमेशा खुशहाल बना रहता है. साथ ही इसे लगाने से नौकरी में सफलता भी मिलती है.

ऑफिस में लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे के सूर्य को घर में लगाने के साथ-साथ आप ऑफिस में भी लगा सकते हैं. ये बेहद ही शुभ प्रभाव डालता है. ध्यान रहे कि इसे ऑफिस की पूर्व (East Direction) दिशा में ही लगाएं. इससे उन्नति के सभी रास्ते खुल जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Ghode Ki Naal Ke Upay: घर के इस दिशा में लटकाएं काले घोड़े की नाल, मिलेगी अकूत धन-संपदा

लिविंग रूम में लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे के सूर्य को लिविंग रूम में लगाने से समाज में मान-सम्मान मिलता है. इसे आप लिविंग रूम की पूर्व दिशा (East Direction) में ही लगाएं. इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है.

मंदिर में लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे के सूर्य को मंदिर में लगाना बहुत ही शुभ होता है. सकारात्मक्ता के संचार के लिए इसे आप मंदिर में ईशान कोण में लगाएं. इससे घर में कभी भी तनाव नहीं रहता है.

बेडरूम में नहीं लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे के सूर्य को कभी भी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए. ये बहुत ही अशुभ माना जाता है. बेडरूम में इसे लगाने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

सर्बियाः PM पद के लिए मैदान में उतरे पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, विरोध में हजारों लोग सड़कों पर

Serbia Elections: सर्बिया में संसदीय चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले सियासी फिजां गर्म हो गई है. गुरुवार को...

More Articles Like This