Janmashtami Upay: आज जन्माष्टमी पर चुपके से करें ये उपाय, सोने की तरह चमक जाएगी किस्मत

Must Read

Tulsi Upay On Janmashtami: हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है. जन्माष्टमी के दिन भगावन श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो लोग सच्चे मन से भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं, उनके जीवन की सभी परेशानी दूर हो जाती है. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी का पौधा अत्यंत प्रिय है. ऐसे में जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण और तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे आपके लाइफ में आ रही बड़ी से बड़ी मुसीबत दूर होगी और आपकी मनचाही इच्चा पूरी होगी. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

जन्माष्टमी के दिन कर लें ये खास उपाय-
पौराणिक मान्यतानुसार इंसान के लाइफ में कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों ना आ जाए, वे यदि जन्माष्टमी के दिन तुलसी के इन उपायों को कर लेता है तो उसके जीवन के सारे दूख दूर हो जाते हैं. जन्माष्टमी के दिन तुलसी के सामने खड़े हो कर भगवान श्री कृष्ण को अलग-अलग नाम जैसे देवकीनंदन, गोपाल, गोविंद और दामोदर का उच्चारण कर साथ में ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का उच्चारण करें. साथ ही अपनी दुःख परेशानी को महादेव से बताएं. ऐसा करने से आपके लाइफ की सभी परेशानी दूर हो जाएगी.

धन संबंधित समस्या दूर करने के लिए
अगर आप आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को धनिया के पंजीरी का भोग लगाएं और उसमें तुलसी का पत्ता डालें. ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधित परेशानी दूर हो जाएगी.

बिजनेस या नौकरी में तरक्की के लिए
अगर आप बिजनेस या किसी नौकरी से जुड़े हैं और उसमें तरक्की चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए और ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आपके लाइफ में आ रही सभी परेशानी दूर हो जाएगी.

वैवाहिक जीवन सुखमय करने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपका वैवाहिक जीवन या लव लाइफ खुशहाल रहे तो आप जन्माष्टमी के दिन घर पर तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित पूजा करें. इसके साथ ही लड्डू गोपाल को पालने में रखकर पूजा करें. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा.

ये भी पढ़ेंः Krishna Janmashtami 2023 Puja: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज, नोट करें पूजा की सामग्री और जानिए शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This