Diwali 2023 Totke: दिवाली की रात करें ये अचूक उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से झमाझम होगी नोटों की बारिश

Diwali 2023 Totke: हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार दिवाली (Diwali 2023) कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा की जाती है. वहीं, कुछ लोग इस खास दिन पर टोटके भी करते हैं, जो शुभ फल देने वाले माने जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के मौके पर कुछ किए गए उपाय (Diwali 2023 Totke) से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और व्यक्ति को जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. आइए जानते हैं दिवाली के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में…

दिवाली के दिन करें ये उपाय

चने की दाल करें अर्पित
शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें. पूजा में भगवान के समक्ष चने की दाल अर्पित करें. जब पूजा खत्म हो जाए तब उस दाल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें. माना जाता है कि इस उपाय से धन की देवी मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं.

गणेश यंत्र करें स्थापित
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन अपने पूजा घर में लक्ष्मी-गणेश यंत्र स्थापित कर दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है.

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: इस दिवाली घर लाएं ये चमत्कारी चीजें, जीवनभर नहीं होगी धन की कमी

सफेद मिठाई चढ़ाएं
शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के खास मौके पर भगवान को सफेद मिठाई चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इससे व्यक्ति अपने हर कर्ज से मुक्त हो जाता है. चढ़ाई गई मिठाई को प्रसाद के रूप में गरीबों को जरूर बाटें. ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है.

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सात दीपक जलाने से आर्थिक समस्या दूर होती है. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी धन की बरसात करती हैं.

तुलसी माला भेंट करें
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए दिवाली के दिन स्नान करने के पश्चात भगवान को तुलसी माला भेंट करनी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version