Bypolls Election 2026 Voting: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मंगलवार को रेजीनगर पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस उन्हें उनकी पार्टी के कार्यालय से अपने साथ ले गई. यह कार्रवाई रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान करने के बाद हुई. हालांकि, पुलिस ने हुमायूं कबीर को हिरासत में लेने की वजह को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. कुछ समय बाद उनकी हिरासत को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
ये एक ब्रेकिंग न्यूज है…

