लोकसभा चुनाव के साथ इन 4 राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव; जानिए

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल कल बज जाएगा. आज चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. जैसे ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा इसी के साथ देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. देश के सभी नागरिकों को अब कल का इंतजार है. इसी के साथ देश के कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने को हैं. आइए आपको उन राज्यों के बारे में बताते हैं.

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

जहां देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. तो वहीं देश के चार राज्य ऐेसे हैं जहां पर लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के चुनाव भी होने को हैं. इन राज्यों में सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के नाम शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के साथ इऩ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. सिक्किम में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 32 है. वहीं, यहां पर एक लोकसभा सीट है. अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं और लोकसभा की 2 सीटें हैं. ओडिशा में 21 लोकसभा क्षेत्र हैं और विधानसभा की 147 सीटें हैं. आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीट है और 25 लोकसभा की सीटें हैं.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है. इससे पहले नई लोकसभा का गठन होना है. आज चुनाव आयोग के नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया. जानकारी दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी विपक्षी दलों ने कमर कस ली है. बीजेपी, कांग्रेस टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है. साल 2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुए थे. ये चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुए थे. वहीं, चुनावों की गिनती 23 मई को हुई थी.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कल, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की पीसी

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version