भाजपा नेता अनिल विज ने Rahul Gandhi पर कसा तंज, बोले- ‘सुना था वो आयेंगे तूफान लेकर, वो…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Haryana Election 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना हैं. इस बीच, कांग्रेस सासंद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा के हाथ मिलवाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया. वहीं, अब हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्‍होंने कहा, “राहुल गांधी द्वारा सैलजा और हुड्डा के हाथ मिलवाने से ये सिद्ध हो गया कि पार्टी में फूट है, जबरदस्ती हाथ मिलवाए गए हैं. कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं है.”

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

इसके अलावा, भाजपा नेता अनिल विज ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्‍होंने कहा, “सुना था वो आयेंगे तूफान लेकर, वो आए भी और एक पत्ता भी नहीं हिला. राहुल गांधी जिस भी चुनाव में जाते हैं इनकी अपनी पार्टी की क्लीन स्वीप हो जाती है.”

‘मैं छह चुनाव जीत चुका हूं…’

वहीं, भाजपा नेता अनिल विज ने खुद की जीत को लेकर कहा, “मैं छह चुनाव जीत चुका हूं, लेकिन इस बार जितना जनसमर्थन मुझे इस बार मिल रहा है उतना कभी नहीं मिला. जनता खुद निकलकर आ रही है, क्योंकि, यहां मैंने काम किया है. लोग यहां आते हैं और तरह-तरह के वादे घोषणाएं करके चले जाते हैं.” अनिल विज ने आगे कहा कि इनके पास बताने के लिए कोई काम नहीं है. मैं तो अपने काम के पर्च बांट रहा हूं. लेकिन, ये नहीं बांट रहे, तो किसी ने बताया कि ये जो काम करते हैं उसके पर्च नहीं बांटे जाते.
Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version