Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का जवान घायल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. इस बीच सुकमा से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है. जिसमें CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला कांग्रेस का गढ़ हैं. साथ ही यह एक संवेदनशील इलाका भी है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों द्वारा ये आईईडी ब्लास्ट किया गया है. आईईडी ब्लास्ट में चुनाव ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की इन 20 सीटों पर कई वीआईपी उम्मीदवार भी मैदान में हैं. इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह, कांग्रेस के मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा और मोहन मरकाम जैसे बड़े नाम शामिल हैं. ज्ञात हो कि प्रदेश की बाकी बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा और नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर कहा “छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें. इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई.”

20 विधानसभा सीटों में सुबह 9:30 बजे तक 9.93 मतदान

छत्तीसगढ़ में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 9:30 बजे तक 9.93% मतदान हुआ है. अब तक बस्तर में 5.55% मतदान, चित्रकोट में 2.50% मतदान, जगदलापुर में 6.41% मतदान, बीजापुर में 4.50% मतदान, दंतेवाड़ा में 10.18% मतदान, कवर्धा में 13% मतदान और पंडरिया में 12% मतदान हुआ है.

Latest News

LPG Price Today 9 August 2026: आज भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानिए शहरवार रेट और e-KYC की पूरी जानकारी

9 अगस्त 2026 को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू और कमर्शियल गैस के शहरवार रेट यहां जानें. साथ ही 16 अगस्त से पहले LPG e-KYC पूरा करने की पूरी जानकारी देखें.

More Articles Like This

Exit mobile version