Himachal Lok Sabha Election 2024: ‘2014 में मिली देश को आजादी’ वाली बात को कंगना ने फिर दोहराया, PM को कहा युग पुरुष

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himachal Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रंनौत (Kangana Ranaut) चुनाव प्रचार में लगातार डटी हुई हैं. 12 मई को BJP प्रत्याशी कंगना ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान कंगना ने एक बार फिर ‘भारत को वास्तव में आजादी 2014 में मिली’ वाली बात को दोहराया. अपने इस बयान को लेकर कंगना को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. कंगना ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा.

2014 में मिली भारत को आजादी

जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग पुरुष हैं और हमारा सौभाग्य है. भारत को वास्तव में आजादी 2014 में मिली, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली. हमें स्वतंत्रता मिली है. सोचने की स्वतंत्रता, सनातन की स्वतंत्रता, अपना धर्म बनाने की स्वतंत्रता, इस देश को हिंदू-राष्ट्र बनाने की स्वतंत्रता.” इस दौरान कंगना से पूछा कि भारत की आजादी के समय उसे हिंदू राष्ट्र क्यों घोषित नहीं किया गया. 1947 में विभाजन के बाद जब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान का जन्म हुआ, भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों घोषित नहीं किया गया, हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम करेंगे.

कंगना ने राहुल गांधी को कहा कार्टून

इसके बाद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “ये जो कांग्रेस है, इसके जो कार्टून हैं जो कभी चांद पर आलू उगाना चाहते हैं, कभी प्रधानमंत्री की गोद में बैठ जाते हैं, मोहब्बत की दुकान खोलकर उन्हें पकड़ लेते हैं, उनको बताया जाता है कि ये लोकतंत्र का मंदिर है. ये लोकसभा है, यहां इस तरह का काम नहीं कर सकते. जाते-जाते वो आंख मारकर जाते हैं, ये कौन भूल सकता है.”

ये भी पढ़ें- CM केजरीवाल के PA पर Swati Maliwal ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच के लिए पहुंची टीम

14 मई को नामांकन दाखिल करेंगी कंगना

बता दें कि 14 मई को कंगना रनौत नामांकन दाखिल करेंगी. कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह को मंडी से उतारा है. 1 जून को मंडी समेत हिमाचल की सभी 4 सीटों पर मतदान होने वाला है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version