‘देश कैसे करेगा प्रगति…’, चुनावी तारीखों पर ऐसा क्यों बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे?

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान पूरे देशभर में 7 चरणों में होगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल और आखिरी यानी सातवें चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा. इसके बाद 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे. इस बीच चुनावी तरीखों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल खड़ा किए हैं. उन्होंने कहा कि सात चरणों में चुनाव कराने का मतलब है कि लगभग सभी विकास कार्य रुक जाएंगे.

चुनावी तारीखों पर क्या बोले खड़गे

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में चुनाव का मतलब है कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जगह दौरा करना चाहते हैं.’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तीन या चार चरणों में पूरा होना चाहिए था.

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि हमें इस बात की चिंता नहीं है कि क्या होने वाला है, लेकिन मोदी जी सात चरण रख रहे हैं, इसका मतलब है कि वह हर जगह दौरा करना चाहते हैं. इस देश में मैंने भी लगभग 12 चुनाव लड़े हैं और मुश्किल से चार चरण होते थे. कभी-कभी यह एक चरण का भी होता था. मैंने दो चरण भी देखे हैं, लेकिन अक्सर इसके अधिकतम चार चरण होते थे.

विकास कार्यों पर लग जाएगी रोक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश भर में 7 चरणों में चुनाव कराने का मतलब है कि लगभग सभी विकास कार्य रुक जाएंगे. देश में लगभग 70-80 दिन रुकना, कल्पना कीजिए कि देश कैसे प्रगति करेगा? चुनाव आचार संहिता के कारण, सामग्री की आपूर्ति नहीं की जायेगी. बजट भी खर्च नहीं होगा. तो मेरे हिसाब से ये अच्छा नहीं है. वह तीन या चार चरणों में पूरा कर सकते थे.

उल्लेखनीय है कि देश भर में 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 7 चरणों में होंगे. आखिरी चरण के मतदान 1 जून को होंगे. चुनाव परिणाम चर जून को आएंगे.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को 9वां समनः पूछताछ के लिए ED ने 21 मार्च को बुलाया

Latest News

Vastu Tips For Ancestors Photo: घर में पितरों की तस्वीर लगाने से पहले जान लें ये नियम, गलत दिशा बन सकती है दुर्भाग्य की...

Vastu Tips For Ancestors Photo: वास्तु शास्त्र के अनुसार पितरों की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे शुभ मानी जाती है. जानिए पूर्वजों की फोटो घर में कहां लगानी चाहिए और किन स्थानों पर लगाने से बचना चाहिए.

More Articles Like This