Voting Percentage: सातवें चरण के चुनाव में अब तक कितना हुआ मतदान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 7 Voting Percentage: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू है. सुबह 7 बजे से ही 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. इस चरण में पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है. आइए जानते हैं, सुबह 9 बजे तक कहां कितना प्रतिशत मतदान हुआ है.

सुबह 9 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान

सातवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 11.31% मतदान हुआ.

  • बिहार 10.58%
  • चंडीगढ़ 11.64%
  • हिमाचल प्रदेश 14.35%
  • झारखंड 12.15%
  • ओडिशा 7.69%
  • पंजाब 9.64%
  • उत्तर प्रदेश 12.94%
  • पश्चिम बंगाल 12.63%

अनुराग ठाकुर ने किया मतदान

हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. कांग्रेस ने हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल सिंह रायजादा को मैदान में उतारा है.

रुझानों से साफ है INDIA की सरकार बन रही- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है. मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं. आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ जरूर कीजिए. 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This