Lok Sabha Elections: यूपी बीजेपी की अहम बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होगा ‘मेगा प्लान’

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: देश में कुछ ही समय के बाद लोकसभा चुनाव होने को है. इससे पहले सभी सियासी दल चुनावी तैयारी में लग गए हैं. इसी कड़ी में बीजेपी मजबूती के साथ मौदान में जा रही है. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी बीजेपी की आज राजधानी लखनऊ में बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाने पर विचार होगा. बता दें कि इस बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर मेगा प्लान बनाने जा रही है. आज बीजेपी इस बैठक में चुनाव के लिए फाइलन रोडमैप बनाएगी. ये बैठक दोपहर 3.30 बजे से पार्टी कार्यालय में होगी.

लखनऊ में बीजेपी की बैठक

लखनऊ में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा,  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सभी मोर्चो के अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कैसे पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. इसी के साथ इस बात पर भी चर्चा होगी कि प्रदेश में किस नेता की कितनी रैलियां होंगी.

लोकसभा की तैयारियों पर मंथन

लखनऊ में होने वाली पार्टी की बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. बीजेपी आज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरा फाइनल यूपी प्लान तय करेगी. इस बात पर मंथन किया जाएगा कि आचार संहिता लगने के साथ ही किस शहर में किस नेता की रैली होगी. प्लान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी के हर लोकसभा को कवर करने के लिए रैली का प्लान बनेगा.

बैठक है अहम

हाल ही में दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई थी. इस बैठक में तमाम एजेंडो पर बात हुई थी. दिल्ली में हुई बैठक में तय एजेंडे की जिम्मेदारी प्रदेश के प्रभारियों में बांटी जाएगी. बता दें कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पहले ये बैठक बहुत अहम मानी जा रही है.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताक़त लगाई हुई है. बीजेपी की नजर उन सीटों पर टिकी है, जहां पर पार्टी कमजोर स्थिति में है. इन क्षेत्रों में पार्टी खुद को मजबूत करने के लिए तैयारी में लगी है. पार्टी ने दावा किया है कि इस बार यूपी की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी.

यह भी पढ़ें: UP में कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अफजाल अंसारी को यहां से बनाया प्रत्याशी

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version