Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में विधान परिषद (Vidhan Parishad Election) की 16 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। ये सभी 16 सीटें स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की है. बता दें कि 18 जून को वोटिंग और 22 जून को वोटों की गिनती होगी.
पूरी चुनावी प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग ने समय-सीमा निर्धारित की है, जिसे जून के अंत से पहले पूरा करना होगा. वहीं इसके लिए अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी तथा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून है. इसके अलावा नामांकन की जांच 2 जून को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 4 जून है.
कहां से किसका कार्यकाल हुआ समाप्त
बता दें कि जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है, उनके नाम सहित निर्वाचन क्षेत्रों में सोलापुर: प्रशांत प्रभाकर परिचारक (सेवानिवृत्त 1 जनवरी, 2022), अहमदनगर: अरुणकाका बभीमराव जगताप (सेवानिवृत्त 1 जनवरी, 2022), ठाणे: फाटक रवींद्र सदानंद (सेवानिवृत्त 8 जून, 2022), जलगांव: चंदूभाई वी पटेल (सेवानिवृत्त 5 दिसंबर, 2022), सांगली-सह-सतारा: कदम मोहनराव श्रीपति (सेवानिवृत्त 5 दिसंबर, 2022), नांदेड़: अमरनाथ अनंतराव राजुरकर (सेवानिवृत्त 5 दिसंबर, 2022), यवतमाल: दुष्यन्त सतीश चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त 5 दिसंबर, 2022), पुणे: अनिल शिवाजीराव भोसले (सेवानिवृत्त 5 दिसंबर, 2022), भंडारा-सह-गोंदिया: डॉ. परिणय रमेश फुके (सेवानिवृत्त दिसंबर) 5, 2022), रायगढ़-सह-रत्नागिरि-सह-सिंधुदुर्ग: अनिकेत सुनील तटकरे (सेवानिवृत्त 31 मई, 2024), नासिक: नरेंद्र भीकाजी दराडे (सेवानिवृत्त 21 जून, 2024), वर्धा-सह-चंद्रपुर-सह-गढ़चिरौली: रामदास भगवानजी अंबतकर (सेवानिवृत्त 21 जून, 2024), अमरावती: प्रवीण रामचन्द्र पोटे (सेवानिवृत्त 21 जून, 2024), उस्मानाबाद-सह-लातूर-सह-बीड: धास सुरेश रामचन्द्र (सेवानिवृत्त 21 जून, 2024), परभणी-सह-हिंगोली: विप्लव गोपीकिशन बाजोरिया (सेवानिवृत्त 21 जून, 2024) और औरंगाबाद-सह-जालना: अम्बादास एकनाथराव दानवे (सेवानिवृत्त 29 अगस्त, 2025) शामिल हैं.

