MLC Elections: यूपी-बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में MLC चुनाव की तारीख का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MLC Elections: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए विधान परिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. ये सीटें शिक्षक और स्नातक कोटे की हैं. इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी.

चुनाव आयोग ने आदेश में चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की. उत्तर प्रदेश में 11 सीटों (पांच ग्रेजुएट और छह टीचर निर्वाचन क्षेत्रों), बिहार में 8 सीटों (चार ग्रेजुएट और चार टीचर निर्वाचन क्षेत्रों), महाराष्ट्र में 5 सीटों (तीन ग्रेजुएट और दो टीचर निर्वाचन क्षेत्रों) और कर्नाटक में 4 सीटों (दो ग्रेजुएट और दो टीचर निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए चुनाव होंगे.

29 अक्टूबर को जारी होगा नोटिफिकेशन

विधान परिषद चुनाव के लिए नोटिफिकेशन भी 29 सितंबर को जारी किया जाएगा और नॉमिनेशन 6 अक्टूबर को बंद होंगे. 7 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी और उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. वोटिंग 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी. 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

चुनाव आयोग ने आगे कहा कि चारों राज्यों के सभी संबंधित ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है.

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This