Lok Sabha Election: पवन सिंह का चुनाव लड़ने से इनकार, कल ही बीजेपी ने आसनसोल से बनाया था उम्मीदवार

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. कल यानी शनिवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने इसके लिए पार्टी का आभार भी जताया था. हालांकि उन्होंने अब लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

जानकारी दें कि पवन सिंह ने अब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उन्होंने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है. भोजपुरी के पावर स्टार के तौर पर मशहूर पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…”

Latest News

Independence Day 2026: पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, पहली बार लाल किले की प्राचीर पर गूंजा ‘वंदे मातरम’

Independence Day 2026: आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा...

More Articles Like This