PM Narendra Modi: 45 घंटे के लिए ध्यान मुद्रा में बैठे पीएम, सामने आई पहली तस्वीर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है. ऐसे में चुनाव प्रचार अभियान खत्म हो चुका है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचे हैं. पीएम यहां के विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में ध्यान करते नजर आए.

PM Modi Meditation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में ध्यान लगा रहे हैं. इसकी फोटो सामने आई है.

 

विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम से पीएम की तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में पीएम भगवा वस्त्र, योगियों सी मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना के दौरान योगियों की मुद्रा में दिख रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने सूर्य देव को अर्घ्य भी दिया. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव को अर्घ्य देने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं.

पीएम मोदी ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया. ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं.

पीएम मोदी की ये साधना 30 मई की शाम से लेकर 1 जून की शाम तक चलेगी.

पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे तक चलने वाली अपनी ध्यान साधना गुरुवार (30 मई, 2024) को शुरू की थी.

पीएम 45 घंटे तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे. इस दौरान वो केवल तरल आहार का सेवन करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, पीएम ध्यान मंडपम से बाहर नहीं निकलेंगे.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी पीएम मोदी ने केदारनाथ गुफा में साधना की थी.

ये भी पढ़ें- Pakistan Nuclear Attack: पाकिस्‍तान ने भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी देना किया शुरू, कहा- हम हमले को हैं तैयार!

पीएम मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार समाप्त होने के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह ध्यान लगाया था.

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This