PM Modi Gujarat: पीएम मोदी ने शेयर किया पहली चुनावी जीत का वीडियो, देखिए

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Gujarat: विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले गुजरात से चुनाव लड़े थे. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की. बता दें कि पीएम मोदी आज से 22 साल पहले 24 फ़रवरी 2002 को पहली बार विधायक के रूप में गुजरात विधानमंडल में कदम रखें थे. नरेंद्र मोदी के इस जीत ने न केवल गुजरात के लिए बल्कि भारत और दुनिया के लिए एक आशाजनक नए युग की शुरुआत की.

देखिए वीडियो

पीएम मोदी जब गुजरात में पहली बार चुनाव जीते थे, उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर किया है. बता दें कि इस वीडियो को मोदी आर्काइव पर साझा किया गया है. देखिए मोदी के जीत की पहली वीडियो…

पीएम ने किया शेयर

पीएम मोदी ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा. ये इस शहर के लोग ही थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई. तब से मैंने हमेशा जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का काम किया है. ये भी सुखद संयोग है कि आज और कल मैं गुजरात में रहूँगा और एक कार्यक्रम राजकोट में हो रहा है, जहां से 5 एम्स देश को समर्पित किये जायेंगे.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version