‘मुफ्त में मिलेगी वजन घटाने वाली दवा’, ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव से पहले लूला ने देश की जनता से किया वादा

Must Read

Brasília: ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रचार अभियान जोरों पर है. देश के मुद्दों ने ब्राजील ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो मुख्य तौर पर गरीब परिवारों को दिए जाने वाले प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रम के भुगतान में बढ़ोतरी, मुफ्त वजन घटाने वाली दवा का ऐलान और फेमिसाइड के खिलाफ सख्त कानून बनाने की बात है.

भुगतान में 15 फीसदी बढ़ोतरी

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चुनाव से करीब दो सप्ताह पहले गरीब परिवारों को दिए जाने वाले प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रम ‘बोल्सा फमीलिया’ के भुगतान में 15 फीसदी बढ़ोतरी और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के जरिए वजन घटाने वाली दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की. इन घोषणाओं को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि सरकार चुनाव से ठीक पहले मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है.

बढ़ोतरी वास्तव में मुद्रास्फीति के अनुरूप

लूला ने कहा है कि बोल्सा फमीलिया में की गई बढ़ोतरी वास्तव में मुद्रास्फीति के अनुरूप समायोजन है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की क्रय शक्ति को बनाए रखना है. मौजूदा करीब 98 पाउंड के मासिक भुगतान को बढ़ाकर लगभग 113 पाउंड किया जाएगा. यह बढ़ोतरी 19 अक्टूबर से प्रभावी होने वाली है, यानी 4 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव और संभावित 25 अक्टूबर के दूसरे दौर के मतदान के बीच.

ब्राजील का प्रमुख नकद हस्तांतरण कार्यक्रम

‘बोल्सा फमीलिया’ ब्राजील का प्रमुख नकद हस्तांतरण कार्यक्रम है. इसे 2003 में लूला के पहले कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था और इसके जरिए लाखों परिवारों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है. वर्तमान में करीब 50 लाख नहीं, बल्कि लगभग 5 करोड़ लोग इस योजना के दायरे में आते हैं, जिनमें करीब 2.7 करोड़ मतदान की उम्र वाले लोग हैं. विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो ने इस घोषणा की निंदा की है.

गरीबों के वोट खरीदने की कोशिश

उन्होंने इसे लूला की हताशा बताया और सरकार की ओर से गरीबों के वोट खरीदने की कोशिश करार दिया. हालांकि लूला की ओर से कहा गया है कि भुगतान में वृद्धि पिछले वर्षों की महंगाई को ध्यान में रखकर की गई है. लूला सरकार ने इसके साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के जरिए वजन घटाने वाली दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराने का भी वादा किया है. यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब ब्राजील में 4 अक्टूबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. मुख्य मुकाबला लूला और फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान ने महंगे पेट्रोल-डीजल को लेकर उठाए कड़े कदम, सरकारी खर्च में कटौती का ऐलान

Latest News

महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा, IPL से ठीक पहले 10 साल पुराना रिश्ता किया खत्म

New Delhi: श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2027 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच...

More Articles Like This