Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनें शुभेंदु अधिकारी, इन 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: आज पश्चिम बंगाल में एक नया इतिहास रच गया है. बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसी के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली है.

इन 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ Suvendu Adhikari Oath Ceremony

  • दिलीप घोष ने ली शपथ

भाजपा विधायक दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो खड़गपुर से विधायक चुने गए हैं.

  • अग्निमित्रा पॉल ने ली शपथ

बंगाल में भाजपा की बड़ी महिला नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वो बंगाल में भाजपा की उपाध्यक्ष हैं.

  • अशोक कीर्तनिया ने भी ली शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो बनगांव उत्तर से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं.

  • निशिथ प्रमाणिक

निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

  • खुदीराम टुडू ने ली शपथ

बंगाल के बांकुड़ा जिले की रानीबांध सीट से विधायक खुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली है.

ये भी पढ़ें- West Bengal CM: ‘मैं शपथ लेता हूं…’ शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version