Wayanad By-Election 2024: प्रियंका गांधी ने की चुनावी मैदान में एंट्री, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा उप-चुनाव

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Wayanad By-Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नाम की घोषणा कर दी है. बता दें कि यह सीट उनके भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफे के बाद खाली हुई. 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. बाद में उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया था. इसी वजह से वायनाड में उप-चुनाव हो रहे हैं.

 

विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान

बता दें, चुनाव आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. इस दौरान वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की.

क्या राहुल का रिकॉर्ड तोड़ेंगी?

अब जब प्रियंका गाँधी के नाम का एलान हो चुका है तो सब यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या प्रियंका गांधी के जीत का अंतर राहुल गाँधी से अधिक होगा ? 2019 में राहुल को 65 फ़ीसदी वोट मिले थे और उन्होंने ये सीट 4 लाख 31 हज़ार वोटों से जीता था. जबकि, 2024 की लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 60 फ़ीसदी वोट मिले थे और उनकी जीत का अंतर 3 लाख 64 हज़ार वोटों का था.अब देखना है कि प्रियंका गाँधी की जीत कितने वोटों से होती है?
Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This

Exit mobile version