West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हुई है. इसी बीच नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं. चुनाव आयोग ने उनकी पुलिस की जगह CAPF को तैनात कर दिया गया है, इसीलिए वह डरी हुई हैं. अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत है, तो उन्हें चुनाव आयोग से संपर्क करना चाहिए. जहां भी जरूरत होगी, मैं आगे आऊंगा.
30,000 वोटों के अंतर से हारेंगी ममता बनर्जी
इस बार किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. लोगों को वोट डालने की इजाज़त मिलनी चाहिए. वह भवानीपुर में कम से कम 30,000 वोटों के अंतर से हारेंगी. बता दें कि मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. आज जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें भवानीपुर भी शामिल है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से है.
3.21 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वे भाजपा के मौजूदा विधायक हैं. राज्य की राजधानी कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हो रहा है. इस चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन 142 सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं.
फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराए
सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र (एपिक) उपलब्ध करा दिए गए थे. मतदाताओं में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 3,243 वोटर हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1,96,801 है. इसके अलावा 146 एनआरआई वोटर और 39,961 सर्विस वोटर भी इस चरण में मतदान करेंगे.
इसे भी पढ़ें. West Bengal Election 2026: बंगाल में 11 बजे तक 39.97% मतदान, बूथों पर लगी लंबी कतारें, ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप