West Bengal CM: शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में और कौन-कौन नेता शामिल? सामने आई लिस्ट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal CM Oath Ceremony: आज पश्चिम बंगाल में एक नया इतिहास रचने जा रहा है. आज बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में 293 में से 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

मंत्रिमंडल में और कौन-कौन नेता शामिल?

आज 11 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. वहीं, उनके मंत्रिमंडल में और कौन-कौन नेता शामिल होने वाले हैं इसकी भी संभावित लिस्ट सामने आई है. हालांकि, भाजपा की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि इस लिस्ट में अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली, दिलीप घोष, स्वपन दास गुप्ता, सरदत्त मुखर्जी, इंद्रनील खा, शंकर घोष और अजीत कुमार जाना का नाम शामिल है. ये नेता काफी समय ये भाजपा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

इन नेताओं के नाम भी चर्चा में West Bengal CM Oath Ceremony 

वहीं, इन नेताओं के अलावा कई और नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं. जिन्हें सुवेंदु अधिकारी की नई सरकार में जगह मिल सकती है. इसमें ज्वेल मुर्मू, नमन राय, दीपंजन चक्रवर्ती, दीपक बर्मन, सजल घोष और बंकिम घोष शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- West Bengal CM: शुभेंदु अधिकारी आज 11 बजे लेंगे बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी-अमित शाह होंगे शामिल

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This

Exit mobile version