एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुईं Adah Sharma, नाक पर लगी चोट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Adah Sharma Injured: बॉलीवड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं. एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नाक पर गंभीर चोट लगी है. ‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा ने बताया कि यह चोट एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान लगी.

स्टंट रिहर्सल के दौरान हुआ हादसा

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अदा इस फिल्म में जोरदार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी. यह हादसा एक स्टंट रिहर्सल के दौरान हुआ. ‘कमांडो 2’ और ‘कमांडो 3’ में अपने शानदार एक्शन के बाद, अदा इस नई फिल्म में एक्शन का स्तर और ऊंचा करने वाली हैं. चोट के बावजूद, अदा ने अपने जज्बे को बनाए रखा और कहा, “दर्द अस्थायी है, लेकिन सिनेमा हमेशा चलता रहेगा. अब मैं एक एक्शन हीरोइन जैसी दिखती हूं. जिस रात मुझे चोट लगी, अगले दिन मैं एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थी. शूटिंग के बीच मैं सूजन कम करने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल कर रही थी और मेकअप की मदद से चोट को छिपाया गया.”

अपकमिंग फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं

अदा की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा, अभिनेत्री तीन भाषाओं में बनी फिल्म में ‘देवी’ की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिसकी तैयारी उन्होंने पूरी कर ली है. फिल्म का निर्देशन बीएम गिरिराज कर रहे हैं. अदा के पास ‘रीता सान्याल सीजन 2’ और एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म भी है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी.

अपनी भूमिकाओं को लेकर अदा ने कही ये बात

अदा ने अपनी (Adah Sharma Injured) भूमिकाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बारे में बताया, “मुझे इतने शानदार किरदार निभाने और प्रतिभाशाली फिल्म मेकर्स के साथ काम करने का मौका मिला, मैं बहुत लकी हूं. चाहे वह ‘द केरल स्टोरी’ जैसी कहानियां हों या ‘रीता सान्याल’ जैसे किरदार, मैं इन्हें और भी वास्तविक और प्रामाणिक बनाने की कोशिश करती हूं.”

ये भी पढ़ें- जब 5 साल बाद ‘स्पेशल ऑप्स’ के सेट पर आईं Saiyami Kher, कहा- ‘ लौट आई पुराने घर’

Latest News

दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव के संकेत? जानें आज आपके शहर में कितने रुपये में हो रही बुकिंग

LPG Cylinder Price: दिवाली से पहले घरों में पकवान बनाने से लेकर मिठाइयों की दुकानों और रेस्तरां तक, गैस...

More Articles Like This

Exit mobile version