इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए 3 वायलेंट सीन, तब मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

Mumbai: सेंसर बोर्ड से बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड ‘आवारापन 2’ को हरी झंडी मिल गई है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने पड़े हैं. फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दिलाने के लिए मेकर्स को वायलेंट सीन्स पर कैंची चलानी पड़ी और कुछ जरूरी हेल्थ डिस्क्लेमर जोड़े गए हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है.

कुछ बदलाव करने की सलाह

बोर्ड ने फिल्म को पास करने से पहले इसमें कुछ बदलाव करने की सलाह दी थी. इसके तहत ड्रग्स के इस्तेमाल और मानव तस्करी से जुड़े सीन्स के दौरान चेतावनी संदेश जोड़े गए हैं. इसके अलावा स्मोकिंग सीन्स पर अनिवार्य रूप से दिखाई जाने वाली धूम्रपान-विरोधी चेतावनी को भी शामिल किया गया है. सेंसर बोर्ड की हिदायत पर फिल्म के ऑडियो और सबटाइटल्स दोनों से कुछ आपत्तिजनक शब्दों को हटा दिया गया है.

हिंसक सीन को काटकर आधा कर दिया

इसके अलावा, फिल्म के सेकेंड हाफ में दिखाए गए एक हिंसक सीन को काटकर लगभग आधा कर दिया गया है. वहीं, बेहद खौफनाक और हिंसक सीन्स वाले तीन सीन पूरी तरह से हटा दिए गए हैं, जबकि ड्रग्स के सेवन से जुड़े एक सीन पर भी पूरी तरह कैंची चला दी गई है. इन तमाम काट-छांट के बाद 5 अगस्त को फिल्म को आधिकारिक तौर पर सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया.

अब 2 घंटे, 20 मिनट और 20 सेकंड

इन कट्स के बाद फिल्म का कुल रनटाइम अब 2 घंटे, 20 मिनट और 20 सेकंड (यानी कुल 140 मिनट और 20 सेकंड) हो गया है. सेंसर बोर्ड ने कुल मिलाकर लगभग 4 मिनट के सीन्स पर कैंची चलाई है, जबकि 20 सेकंड के कुछ हिस्सों में फेरबदल कराया है. इस बीच ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर आज यानी 6 अगस्त को रिलीज हो चुका है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, जिसे दर्शकों ने बीते सालों में भरपूर प्यार दिया है.

अहम किरदारों में नजर आएंगी दिशा पाटनी और शबाना आजमी 

इस सीक्वल में इमरान के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

इसे भी पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बडा झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत, AIIMS की रिपोर्ट पर फैसला

More Articles Like This

Exit mobile version