Entertainment News: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ एक्टर Tiger Shroff ने पुणे में खरीदा आलीशान फ्लैट, इतने करोड़ है कीमत!

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्‍टार टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज में बस कुछ दिन ही बचे है. ऐसे में एक्टर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच टाइगर को लेकर अपडेट आई है. खबर है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ स्टार टाइगर श्रॉफ एक आलीशान घर के मालिक बने हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है.

कीमत सुन आ जाएगा चक्कर

महाराष्ट्र के पुणे में टाइगर श्रॉफ ने एक आलीशान घर खरीदा है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने इस घर के लिए एक, दो या तीन नहीं, बल्कि पूरे 7.50 करोड़ रुपये चुकाए है. टाइगर का ये नया घर एक हाउसिंग सोसाइटी में हैं, जो 4248 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. टाइगर श्रॉफ अपने इस प्रॉपर्टी को किराए पर देने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को अपने घर से हर महीने लगभग 3.50 लाख का रेंट मिलेगा.

मुंबई में है करोड़ों का फ्लैट

अपने नए घर के लिए टाइगर श्रॉफ ने 5 मार्च, 2024 को रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसके लिए उन्होंने 52.30 लाख की स्टाम्प ड्यूटी अदा की थी. टाइगर श्रॉफ के पास पुणे के अलावा मुंबई में भी एक घर है. मुंबई के खार इलाके में उनका 8 बीएचके फ्लैट है, जिसकी कीमत 35 करोड़ बताई जा रही है.
ये भी पढ़े: Holi 2024 Date: होली कब 24 या 25 मार्च ? जानिए कब किया जाएगा होलिका दहन
Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version