आस्था सिंह संग रोमांस करते दिखे पावर स्टार पवन सिंह, नए गाने ने कायम किया रिकॉर्ड

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार यानी पवन सिंह इन दिनों अपने राजनीतिक पारी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 10 अप्रैल को बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. इसके ठीक अगले दिन ही उनका एक शानदार रोमांटिक गाना रिलीज किया गया. जो अब गर्दा उड़ा रहा है. लोगों का कहना है कि चुनावी मौसम में पवन सिंह ने माहौल बदल दिया है.

पवन सिंह हमेशा कुछ अलग अंदाज लेकर अपने फैंस के दिलों तक पहुंचते हैं. इस कड़ी में एक्टर अपनी कलाकारी से अपने फैन्स का मनोरंजन भी कर रहे हैं. पवन सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘पिया छोड़ दीहीं ना’ (Piya Chhod Dihin Na) को सुनकर फैंस झूम गए हैं.

चुनाव भी मनोरंजन भी

चुनावी मौसम में व्यस्त होने के बावजूद भी पवन सिंह अपने फैंस का भरपूर ध्यान रख रहे हैं. अपने धमाकेदार गाने से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है. ‘पिया छोड़ दीहीं ना’ (Piya Chhod Dihin Na) म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह ने पवन सिंह के साथ काम किया है. इस वीडियो सॉन्ग की बात करें तो इसमें एक्टर पवन सिंह और आस्था सिंह की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने के संगीत को प्रियाशु सिंह ने दिया है. इस गाने के वीडियो को टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर 11 अप्रैल को अपलोड किया गया है.

तहलका मचा रहा है गाना

सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही इसने लोगों के दिलों पर राज करना शुरु कर दिया है. खबर लिखे जाने तक 5,839,122 लोगों ने इस गाने को देखा है. वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह और आस्था सिंह की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने को नाइट थीम पर शूट किया गया है. इस वीडियो सॉन्ग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: शादियों में तहलका मचाएगा पवन सिंह का नया गाना, आपने देखा या नहीं!

Latest News

कुश्ती-एथलेटिक्स छोड़ा, चुनी शूटिंग की राह, Asian Games 2026 में जीता सोना; भावुक कर देगी सुरुचि-कमलजीत की कहानी

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटिंग में एक और...

More Articles Like This

Exit mobile version