Bhojpuri: पावर स्टार पवन सिंह का एक और धमाका, रिलीज होते ही इस गाने ने मचा दिया बवाल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pawan Singh New Song: पावर स्टार पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग के तौर पर देखा जाता है. हाल के दिनों में पवन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा में थे. अब एक बार फिर से स्टार ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया. पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज किया गया है. इस गाने के बोल ‘टिकुलिया ए राजा’ है. इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है. पवन सिंह का यह गाना काफी शानदार है. इस गाने में पति पत्नी के प्यारे तकरार को दर्शाया गया है. कुछ दिनों पहले ही इस गाने के टीजर को रिलीज किया गया था, जिसके बाद भोजपुरी श्रोता इस गाने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

वीडियो में क्या?

हाल ही में रिलीज किए गए वीडियो गाने में पवन सिंह और कोमल सिंह को देखा जा सकता है. दोनों का अभिनय लोगों के दिलों को जीत रहा है. दोनों स्टार की जोड़ी बेहद कमाल की लग रही है. इस वीडियो सांग में पत्नी अपने पति से कुछ शिकायते करती है, जिसका वो काफी अच्छे से रिप्लाई करते हैं. ‘टिकुलिया ए राजा’ के नाम से रिलीज पवन सिंह का गाना यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में बवाल काट रहा है. इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.

किसने दिया संगीत

पवन सिंह का नया गाना धूम मचा रहा है. इस रोमांटिक गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. इस गाने को VRYL भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. वहीं, इस गाने में कोरियोग्राफी असलम खान ने की है. म्यूजिक वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्ट किया है. गाना को खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘आरा बलिया छपरा’ की सैर पर निकले पावर स्टार पवन सिंह, जानिए कहानी

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This