गाय जैसी पत्नी पाकर धन्य हुए पवन सिंह, वीडियो सांग तेजी से हो रहा वायरल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Power Star Pawan Singh New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को पावर स्टार के तौर पर देखा जाता है. फैंस उनके गानों का इंतजार करते हैं. एक गाना पावर स्टार का हाल ही में रिलीज किया गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचाया है. इस वीडियो सांग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी को देखा जा सकता है. दोनों की जोड़ी वीडियो गाने में बेहद शानदार लग रही है. गाने के बोल ‘मेहरारू मिलल गाय’ है. जिसे पवन सिंह और शिवानी सिंह ने आवाज दी है.

इंटरनेट पर वायरल है गाना
आपको बता दें पवन सिंह के इस नए गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. वीडियो गाने में पवन सिंह अपनी पत्नी की तारीफ करते नजर आ रहे है. ये गाना 5 नवंबर रविवार को रिलीज किया गया है. इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है. गाना ‘मेहरारू मिलल गाय’ के बोल कुछ इस तरह से हैं, ‘खा ल दही पिया, लागी सही पिया. काहे करे ल तू नहीं नहीं पिया. मुंह छोटा बा कइसे घोंटाई हो दादा. आई हो दादा आरे आई हो दादा. मेहरारू मिलल बिया हमरा के गाय हो दादा.’

किसने दिया संगीत
‘मेहरारू मिलल गाय’ का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. वहीं, इस गाने के लिरिक्स को आशुतोष तिवारी ने लिखा है. वीडियो गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. ये गाना रिलीज के साथ ही तहलका मचा रहा है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 2,696,757 व्यूज मिले हैं.

Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version