‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’ बनेंगी दुल्हन, 400 साल पुराने मंदिर में सिद्धार्थ संग लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पिछले काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इसी साल मार्च में सगाई की थी और अब दोनों के फैंस इनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ इसी साल शादी करने वाले हैं। वहीं अब दोनों की शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अदिति राव हैदरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान  बताया कि वह और सिद्धार्थ कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं बल्कि एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी करेंगी।

हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’ बनेंगी दुल्हन

‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की सभी डिटेल्स की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह सिद्धार्थ से वानापर्थी के पास श्रीरंगपुरम मंदिर में शादी करेंगी। अदिति ने बताया, ‘हम वानापर्थी स्थित 400 साल पुराने मंदिर में शादी करेंगे, जो मेरे परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’ आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात ‘महा समुंद्रम’ के सेट पर हुई थी। दोनों का रिलेशनशिप साल 2021 से शुरू हुआ था. तीन साल तक डेट करने के बाद अदिति और सिद्धार्थ ने अब शादी करने का फैसला किया है.

अदिति राव हैदरी की लव स्टोरी

अदिति राव हैदरी ने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया कि मैं अपनी दादी के बहुत करीब तह . लेकिन कुछ साल पहले उनका निधन हो गया. अदिति ने बताया था, ‘उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल खोला था और उसी स्कूल में सिद्धार्थ ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था। जब हम स्कूल गए तो वह घुटनों के बल बैठ गया, मुझे लगा कि वह अपने जूते के फीते ठीक कर रहा है। लेकिन वह मुझे प्रपोज कर रहा था.’ अदिति ने बताया कि सिद्धार्थ ने उन्हें उसी जगह प्रपोज किया था, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था।

Latest News

PM मेलोनी संग डिनर, कार में सफर, देखें PM Modi की इटली की खास तस्वीरें

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के आखिरी चरण में इटली पहुंच...

More Articles Like This

Exit mobile version