Pooja Hegde Wedding: सलमान खान संग डेटिंग की अफवाहों के बाद इस क्रिकेटर के प्यार में पड़ीं Pooja Hegde, जल्द करेंगी शादी!

Pooja Hegde Wedding Rumours: बॉलीवुड (Bollywood Actress) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी का जश्न अभी थमा ही था. इसी बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक और शहनाई बजने की तैयारी की खबरें आने लगी हैं. फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान (Salman Khan) के साथ रोमांस करने वाली पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो पूजा हेगड़े जल्द क्रिकेटर (Cricketer) से शादी कर सकती हैं.

पूजा हेगड़े कर रही हैं क्रिकेटर से शादी?
साउथ से लेकर बॉलीवुड में दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों जीतने वाली पूजा हेगड़े बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं. उनका दिल किसी एक्टर पर नहीं क्रिकेटर पर आ गया है. हालांकि, अभी इस खबर को लेकर कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आई है.

बता दें कि इससे पहले पूजा हेगड़े की कर्नाटक के क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप की खबरें आईं थीं. हालांकि, पूजा ने तमाम अफवाहों को खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें- Bollywood News: सलमान खान पर भड़कीं सोमी अली, ऑटोबायोग्राफी में लिखकर करेंगी बड़ा खुलासा?

सलमान के साथ जुड़ा था पूजा का नाम
बता दें कि इससे पहले पूजा हेगड़े का नाम सलमान खान के साथ जोड़ा गया था. फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में दोनों की जोड़ी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद सलमान और पूजा की डेटिंग की चर्चओं भी हुईं. फिल्म क्रिटिक्स उमैर संधू का दावा था कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है. ये रूमर्स तब बढ़ा, जब पूजा के भाई की शादी में सुपरस्टार सलमान खान शामिल होने पहुंच गए थे. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर रूमर्स और तेजी हो गए.

पूजा हेगड़े ने खबरों को किया खारिज
पूजा हेगड़े ने सलमान संग डेटिंग के रूमर्स को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया. अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, “वह सिंगल हैं. उनके जीवन में अलग-अलग टारगेट है. अभी वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version