Deepika Padukone का चंडालिका रूप आया सामने, Singham Again से सामने क्रिमिनल के मुंह पर लगाई बंदूक

Deepika Padukone Singham Again: देशभर में नवरात्रि (Navratri) की धूम है. चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल है. मां दुर्गा के इन पवित्र दिनों को और खास बनाते हुए फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी फिल्म का लुक आउट जारी किया है. उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का दमदार पोस्टर लुक आउट किया है. इसमें एक्ट्रेस खूंखार अंदाज में नजर आ रही हैं. दीपिका का ये लुक देखकर फैंस के भी होश उड़ गए.

Pakistani Suit Design: तारीफ सुनते सुनते थक जाएंगी आप, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये लेटेस्ट पाकिस्तानी शूट

दीपिका पादुकोण ने रिवील किया अपना कैरेक्टर
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फोटो शेयर कर अपना कैरेक्टर रिवील किया है. उनके चेहरे पर चोट और बहते खून का निशान है. फोटो में दीपिका हाथ में पिस्तौल थामे चंडालिका रूप में नजर आ रही हैं. पुलिस की वर्दी में एक्ट्रेस क्रिमिनल के मुंह में बंदूक ताने दिख रही हैं. ‘लेडी सिंघम’ दीपिका की किलर स्माइल को देखकर लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं, रणवीर सिंह ने भी अपनी वाइफ की तारीफ करते हुए, ‘आग लगा देगी…’

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों Shah Rukh Khan की फिल्में नाकामयाब होने की दुआ करती थीं Gauri Khan, बोलीं- मैं खुश नहीं…

रोहित शेट्टी ने रिलीज किया पोस्टर
दरअसल, रोहित शेट्टी ने फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है. पोस्टर रिलीज करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी. मिलिए मेरी कॉप यूनिवर्स की सबसे खतरनाक और हिंसक ऑफिसर से, शक्ति शेट्टी, मेरी लेडी सिंघम…दीपिका पादुकोण.”

शुरू हुई शूटिंग
आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रोहिट शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है. इस फिल्म में दीपिका के साथ करीना कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version