Bollywood News: विजय देवरकोंडा रिवील करने वाले हैं अपनी ‘मिस्ट्री वुमन’ का नाम, इस पोस्ट से फैंस हुए हैरान

Vijay Deverekonda Lady Love : साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हमेशा अपने रिलेशनशिप की अफवाहों से घिरे रहते हैं. वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कुशी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं और उसके प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. इसके साथ ही फैंस की
एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है.

क्या रिलेशनशिप में हैं विजय?
विजय देवरकोंडा और साउथ इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा रश्मिका मंदाना को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं. फैंस अंदाजा लगाते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं विजय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए, इन अफवाहों को हवा दे दी है. दरअसल एक्टर ने जो फोटो शेयर की है उसमें दो हाथ नजर आ रहे हैं. उस फोटो में एक हाथ विजय का और दूसरा किसी लड़की का लग रहा है. एक्टर ने फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा है- “बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन यह बहुत खास है… जल्द अनाउंस करूंगा.” वहीं, दूसरी पोस्ट के जरिए उन्होंने आज शाम इंस्टाग्राम लाइव आने की जानकारी दी है. अब फैंस को इंजार है कि लाइव सेशन में विजय अपनी मिस्ट्री वुमन को लेकर कोई खुलासा कर सकते हैं.

डेटिंग रयूमर्स पर स्टार्स ने थामी चुप्पी
साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स विजय और रश्मिका मंदाना अब तक एक साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ का नाम शामिल है. फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते थे. दोनों को कई बार एक साथ साथ स्पॉट किया गया था. हालांकि इन अफवाहों को लेकर स्टार्स की तरफ सफाई नहीं मिली.

‘कुशी’ से है उम्मीदें
विजय की आगामी फिल्म ‘कुशी’ के बारे में बात करें, तो इसमें विजय देवरकोंडा के साथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु भी लीड रोल में नजर आएंगी. विजय और अनन्या पांडे की पिछली फिल्म ‘लाइगर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर नाकामी के बाद शिवा निर्वासन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कुशी’ से विजय और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें- Name Astrology: अपनी मर्जी के मालिक होते हैं V नाम वाले, जानिए इनका स्वभाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version