Entertainment News: ‘भूल भुलैया 3’ में एक नहीं, दो भूतनियों से होगा ‘रुह बाबा’ का सामना, यह एक्ट्रेस भी होगी मूवी का हिस्सा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: फेमस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी मूवी भूल भुलैया’ के तीसरे इंस्टालमेंट भूल भुलैया 3′ का एलान कर दिया गया है. इस बार मूवी में पहले से भी दोगुना भूत-प्रेत और खौफ का साया देखने को मिल सकता है. बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन ने मूवी की अनाउंसमेंट के साथ ही ‘मंजुलिका’ विद्या बालन के भी फिल्म का हिस्सा होने की बात कन्फर्म की है. अब मूवी की स्टार कास्ट से एक और लीडिंग एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है.

भूल भुलैया 3′ में एक और एक्ट्रेस की हुई एंट्री

डायरेक्टर अनीज बज्मी की भूल भुलैया 3′ में एक बार फिर ‘रूह बाबा’ कार्तिक आर्यन हवेली की भूतनी को भगाते नजर आएंगे. जब से मूवी के थर्ड इंस्टालमेंट की जानकारी सामने आई है, सोशल मीडिया पर यह बात भी ट्रेंड कर रही है कि क्या अक्षय कुमार मूवी का हिस्सा होंगे? हालांकि, एक बार फिर फैंस को इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में उनकी एक्टिंग देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन, कोई और है, जो अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3′ का हिस्सा होगा.

धक-धक गर्ल होंगी हॉरर-कॉमेडी मूवी का हिस्सा!

‘मंजुलिका’ विद्या बालन की वापसी कन्फर्म होने के बाद अब माधुरी दीक्षित  के भी मूवी की स्टार कास्ट में शामिल होने की बात सामने आई है. रिपोर्ट्स की माने तो इस बार एक नहीं, दो भूतों से ‘रुह बाबा’ का सामना होगा. दूसरी भूतनी माधुरी दीक्षित हो सकती हैं. हालांकि, उनकी एंट्री पर ऑफिशियल बयान आना बाकी है.

ये भी पढ़े: Mithun Chakraborty: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मिथुन दा, PM मोदी ने फोन कर लगाई डांट, जानें वजह

Latest News

सत्य और श्रेष्ठ व्यवहार से ही होता है जीवन का कल्याण: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, परमार्थ सहज है, व्यवहार कठिन है। अपकीर्ति वाला मनुष्य जीवित...

More Articles Like This

Exit mobile version