Sidharth-Janhvi की फिल्म ‘Param Sundari’ रिलीज से पहले विवादों में फंसी, ईसाई संगठन ने एक सीन पर जताई आपत्ति

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Param Sundari Controversy: दर्शक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है. लेकिन, रिलीज से पहले ही यह मूवी विवादों में घिर गई है. वजह है फिल्म का एक सीन, जिस पर एक ईसाई संगठन ने कड़ा ऐतराज जताया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉचडॉग फाउंडेशन नामक ईसाई संस्था का आरोप है कि फिल्म में चर्च के अंदर एक रोमांटिक दृश्य दिखाया गया है. संगठन का कहना है कि ऐसा सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. उनका मानना है कि चर्च ईसाई समुदाय का पवित्र स्थल है और वहां इस तरह के अश्लील या आपत्तिजनक दृश्य फिल्माना या दिखाना उचित नहीं है.

CBFC और सरकार को लिखा पत्र

संगठन ने इस विवाद को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को पत्र भेजा है. फाउंडेशन के वकील गॉडफ्रे पिमेंटा ने कहा, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत सीबीएफसी का दायित्व है कि फिल्में धार्मिक भावनाओं के सम्मान के साथ सर्टिफाई की जाएं.
वॉचडॉग फाउंडेशन ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म और उसके प्रमोशनल वीडियो से यह सीन नहीं हटाया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने फिल्म के मुख्य कलाकारों, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है.

परम सुंदरी बड़े पर्दे पर कब होगी रिलीज ?

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पंजाबी युवक परम के किरदार में दिखाई देंगे, जिसे एक साउथ इंडियन लड़की (जाह्नवी कपूर) से प्यार हो जाता है. फिल्म में सिद्धार्थ और जाह्नवी के साथ-साथ राजीव खंडेलवाल, आकाश दहिया और मनजोत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.
ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब सभी को इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार है. यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.
Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version