Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Shaitaan Box Office Day 10: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी दस दिन ही हुए है, लेकिन कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जबकि मुकाबले में कई बड़ी फिल्में हैं. दर्शकों को अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ खूब एंटरटेन कर रही है. मूवी की कहानी और ट्रीटमेंट लोगों को इम्प्रेस कर रहा है. पहले दिन से मूवी को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं.
Shaitaan Box Office Day 10: ओपनिंग वीक में छप्परफाड़ कमाई
8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर खाता 14.75 करोड़ के साथ खोला था. इसके बाद पहले वीकेंड पर मूवी के कमाई की रफ्तार बढ़ी. इसके साथ ही ‘शैतान’ ने शनिवार को 18.75 करोड़ और रविवार को 20.50 करोड़ कमा लिए. वहीं, ओपनिंग वीक की बात करें, तो ‘शैतान’ ने रिलीज के 7 दिनों में लगभग 80 करोड़ का कारोबार किया है.
Shaitaan Box Office Day 10: 100करोड़ के पार बिजनेस
‘शैतान’ के बिजनेस में दूसरे वीकेंड पर थोड़ी गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने शुक्रवार को 5.05 करोड़ और शनिवार को 8.50 करोड़ कमाए. रविवार के बिजनेस की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 17 मार्च को 9.75 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही रिलीज के 10 दिनों में ‘शैतान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 103.05 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.
India AI Impact Summit 2026 का आयोजन भारत मंडपम में होगा. इसमें 20 राष्ट्राध्यक्ष, 50 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 100 से अधिक CXO शामिल होंगे. फोकस एआई के लोकतंत्रीकरण और समावेशी विकास पर रहेगा.