नहीं रहे फेमस सिंगर Brad Arnold, कैंसर ने ली जान, 47 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा..!

Must Read

Brad Arnold Death: रॉक म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड का शनिवार को 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित हो चुके थे. ब्रैड पिछले कुछ महीनों से स्टेज- 4 किडनी कैंसर से जूझ रहे थे. बैंड के जारी आधिकारिक बयान के अनुसार ब्रैड ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना बड़ी बहादुरी से किया.

बेहद सुकून से इस दुनिया को कहा अलविदा

उन्होंने सोते समय अपने परिवार और प्रियजनों के बीच बेहद सुकून से इस दुनिया को अलविदा कहा. उनके जाने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर दुनियाभर के फैंस और साथी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है. ब्रैड अर्नोल्ड की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना सबसे हिट गाना ‘Kryptonite’  तब लिखा था, जब वह महज 15 साल के थे.

यही गाना आगे चलकर बना बैंड की पहचान

उन्होंने यह गाना अपनी गणित की क्लास के दौरान एक कागज के टुकड़े पर लिखा था. यही गाना आगे चलकर बैंड की पहचान बना और उन्हें ग्रैमी नॉमिनेशन तक ले गया. उनका पहला एल्बम ‘द बेटर लाइफ’ (The Better Life) इतना सफल रहा कि उसकी 60 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकीं.

रॉक म्यूजिक के इतिहास में दर्ज

1995 में मिसिसिपी से शुरू हुआ यह सफर रॉक म्यूजिक के इतिहास में दर्ज हो गया. व्हेन आई एम गॉन के लिए ब्रैड अर्नोल्ड को दूसरा ग्रैमी नॉमिनेशन मिला था. लूजर, डक एंड रन और बी लाइक दैट जैसे गानों ने उन्हें युवाओं का चहेता बना दिया. उनका मशहूर गाना बी लाइक दैट साल 2001 की सुपरहिट फिल्म अमेरिकन पाई 2 का हिस्सा बना था.

पोस्ट-ग्रंज म्यूजिक को दी एक नई पहचान

ब्रैड की सबसे बड़ी खूबी उनकी सरल और स्पष्ट गायकी थी. उन्होंने जटिल रॉक म्यूजिक को सीधे और मर्मस्पर्शी शब्दों के जरिए घर-घर तक पहुँचाया. उन्होंने पोस्ट-ग्रंज म्यूजिक को एक नई पहचान दी. जिससे आम इंसान खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता था. अपने करियर में उन्होंने कुल 6 स्टूडियो एल्बम दिए जिनमें 2016 की अस एंड द नाइट आखिरी थी.

इसे भी पढ़ें. Tamil Nadu: सीएम एमके स्टालिन ने PM मोदी को लिखा पत्र, रेलवे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने और फंड जारी करने की अपील

Latest News

गुजरात को बड़ी सौगात: पीएम मोदी 31 मार्च को साणंद-नरोडा में ₹271 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 31 मार्च को गुजरात के साणंद और नरोडा में ₹271 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इससे उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा.

More Articles Like This