अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स नशे की हालत में गिरफ्तार, अब कोर्ट में देनी होगी गवाही

Washington: अमेरिकी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को 4 मार्च की रात कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में पुलिस ने नशे की हालत में गाड़ी चलाने के शक में रोककर गिरफ्तार किया. हालांकि जांच के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और कुछ कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया. उनकी गाड़ी पुलिस ने जब्त कर ली है. इस मामले की सुनवाई 4 मई को कोर्ट में होगी, जहां ब्रिटनी पॉप सिंगर को पेश होना जरूरी होगा.

पूरी दुनिया में बड़ी फैन फॉलोइंग

ब्रिटनी पॉप संगीत की आइकॉन मानी जाती हैं और पूरी दुनिया में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. साल 2024 में एलान किया था कि वे अब संगीत से सन्यास ले रही हैं. उनका आखिरी गाना ‘होल्ड मी क्लोजर’ 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के साथ मिलकर बनाया था. अब देखना ये होगा कि कोर्ट में ब्रिटनी की पेशी के दौरान क्या फैसला सामने आता है. फिलहाल ये मामला चर्चा में बना हुआ है.

ब्रिटनी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब

इस मामले के बाद ब्रिटनी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो गया है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं. ब्रिटनी स्पीयर्स पॉप सिंगिंग की दुनिया की बड़ी हस्ती हैं. उन्होंने 1998 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी और ‘बेबी वन मोर टाइम’, ‘टॉक्सिक’, ‘क्रेजी’, ‘आई वान्ना गो’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं.

दो बार मेंटल हेल्थ की जांच के लिए कराया भर्ती

ब्रिटनी स्पीयर्स की मुश्किलें 2007 से शुरू हुईं, जब उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए और एक पपाराजी पर छाते से हमला कर दिया था. साल 2008 में ब्रिटनी स्पीयर्स को लगातार दो बार मेंटल हेल्थ की जांच के लिए भर्ती कराया गया. इस कारण ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स ने उनकी इमरजेंसी टेम्परेरी कंजरवेटरशिप के लिए याचिका दायर की. उसी साल अक्टूबर में इस कंजरवेटरशिप को परमानेंट कर दिया गया था.

लॉस एंजेलिस की कोर्ट में केस दायर

ब्रिटनी स्पीयर्स करीब 13 साल तक पिता के संरक्षण (कंजरवेटरशिप) में रही थीं, जिस लेकर उन्होंने लॉस एंजेलिस की कोर्ट में केस दायर किया था और कहा कि उनका संरक्षण खत्म किया जाए. तब ब्रिटनी ने पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. ब्रिटनी ने कहा था कि संरक्षण में उन्हें 13 साल तक जबरदस्ती ड्रग्स दिए गए.

संपत्ति और पैसे कंट्रोल कर रहे थे पिता

ब्रिटनी ने बताया था कि उनकी बॉडी में एक IUD डिवाइस लगाई गई ताकि वह प्रेगनेंट न हो सकें और बच्चा न कर सकें. ब्रिटनी ने यह भी आरोप लगाया था कि संरक्षण में पिता उनकी सारी संपत्ति और पैसे कंट्रोल कर रहे थे. यहां तक कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम फैसले भी पिता ही ले रहे थे. हालांकि, साल 2022 में ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के संरक्षण से मुक्ति मिल गई थी.

इसे भी पढ़ें. Naxal-Free Bharat: ’31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश’, ओडिशा में बोले अमित शाह

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version