Deepika Padukone Birthday: 37 साल की दीपिका पादुकोण जल्द बनेंगी मां! Ranveer Singh के साथ फैमिली प्लानिंग पर कही ये बात

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खाश मौके पर दीपिका और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. बता दें कि दोनों शादी के 6 साल बाद फैमिली प्लानिंग करने की सोच रहे हैं.

हालांकि, अभी उन्होंने इस बारे में खुलकर बात नहीं की है. उन्होंने बताया है कि उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब अपना परिवार शुरू करेंगे. हाल ही में दीपिका मीडिया से बातचीत एक इंटरव्यू में बताया कि ‘जब मैं उन लोगों से मिलती हूं, जिनके साथ में बड़ी हुई हूं (मेरी चाची, चाचा, फैमिली फ्रेंड्स) वो हमेशा कहते हैं कि कैसे मैं थोड़ा भी नहीं बदली हूं. ये हमारी परवरिश के बारे में बहुत कुछ कहता है.’

अभिनेत्री ने बताया कुछ खास

37 साल की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा, यहां पर फेम और पैसों से प्रभावित होना आसान है, लेकिन उनके घर में कोई भी उनके साथ सिलेब्रिटी जैसा बिहेव नहीं करता है. वो कहती हैं, ‘मैं सबसे पहले एक बेटी और बहन हूं. मैं नहीं चाहती कि ये कभी बदले. मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है. दीपिका ने ये भी बताया कि वो और रणवीर अपने बच्चों की भी ऐसी ही परवरिश करना चाहते हैं कि वो जमीन से जुड़े रहें. मां बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल! रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं. हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे.”

ये भी पढ़े: Main Atal Hoon song: रिलीज हुआ फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का गाना ‘राम धुन’, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Latest News

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन आदिशक्ति की स्‍वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है. इस...

More Articles Like This