धर्मेंद्र को मरणोप्रांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने नम आंखों से लिया अवॉर्ड, रो पड़ी बेटी अहाना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dharmendra to receive Padma Vibhushan: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले और दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोप्रांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्य विभूषण’ से सम्मानित किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवॉर्ड

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया. सिनेमा जगत में उनके अतुलनीय योगदान और अमूल्य धरोहर को याद करते हुए जब उनके नाम की घोषणा हुई, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं. अवॉर्ड लेने के लिए वहां धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी आहाना मौजूद थीं. नाम का ऐलान होते ही हेमा मालिनी अवॉर्ड लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने मंच पर पहुंचीं.

आंखों में आंसू के बीच हेमा मालिनी ने स्वीकार किया सम्मान

धर्मेंद्र की ओर से यह मरणोप्रांत सम्मान ग्रहण करने के लिए उनकी पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री व राजनेता हेमा मालिनी मंच पर पहुंचीं तो उनकी आंखों में आंसू थे. राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड लेते समय हेमा मालिनी बेहद भावुक नजर आईं. गुलाबी साड़ी और मिनिमल जूलरी पहने पहुंचीं हेमा मालिनी की आंखों में अपने जीवनसाथी को खोने का गम साफ दिख रहा था, लेकिन साथ ही उनके चेहरे पर धर्मेंद्र को मिले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए गर्व का भाव भी नजर आया. अवॉर्ड हाथ में लेते ही वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और बेहद नम आंखों के साथ उन्होंने बिना कुछ कहे ही सिर झुकाकर राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया.

रोने लगी बेटी अहाना

इस ऐतिहासिक और भावुक पल के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सकीं. अपने दिवंगत पिता को इस तरह सम्मानित होते देख अहाना देओल कार्यक्रम के दौरान ही रोने लगीं. पिता की याद में उनका रो-रोकर बुरा हाल था, वो दोनों हाथ जोड़कर आभार जताती नजर आई.

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This

Exit mobile version