CJP के प्रदर्शन पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- स्टूडेंट्स के साथ अच्छा नहीं हुआ, सुनी जाए उनकी मांग

Must Read

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी के आयोजित प्रदर्शन पर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. दोसांझ अब तक प्रदर्शन पर खामोश थे. पिछली बार जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वो एक आर्टिस्ट हैं, कोई राजनेता नहीं. दोसांझ के इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी.

वो अब तक चुप क्यों थे

अब आखिरकार दिलजीत दोसांझ ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिर वो अब तक चुप क्यों थे. एक्टर का कहना है कि पिछली बार जब वो किसानों के समर्थन में आए थे तो उन्हें देश विरोधी कहा गया था. उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए पोस्ट शेयर किया है. लंबे समय तक चुप्पी साधे रखने के बाद अब दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर कर सरकार से स्टूडेंट्स का मांग को सुनने की अपील की है.

मांग को शांतिपूर्वक सुना जाए

वो सरकार से निवेदन करते हैं कि देश के बच्चों की बातें और उनकी मांग को शांतिपूर्वक सुना जाए और उनकी समस्याओं को हल किया जाए. वो अपनी स्टोरी में लिखते हैं, ‘आज स्टूडेंट्स के साथ जो हुआ वो अच्छा नहीं हुआ. स्टूडेंट्स के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए. मैं सरकार और प्रशासन से अपील करता हूं कि स्टूडेंट्स की मांग सुनी जाए. लोगों की आवाज ही रब की आवाज होती है. मुझे पहले भी कई बार देश विरोधी कहा गया है और अब भी कहा जाएगा’.

कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा

सिंगर-एक्टर अपनी स्टोरी में आगे लिखते हैं कि किसान आंदोलन का समर्थन करने की वजह से उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. लोग उन्हें देश विरोधी कहते थे और किसानों के समर्थन में खड़े होने का उन्हें खामियाजा भी उठाना पड़ा. वो लिखते हैं कि अपनी आवाज उठाने की वजह से वो कानूनी दिक्कतों में घिर गए थे जिसका वो जिक्र भी नहीं कर सकते हैं.

फिल्म ‘सतलुज’ के चलते विवादों में घिरे

दिलजीत दोसांझ अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘सतलुज’ के चलते विवादों में घिरे हुए थे. दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ के डायरेक्टर हनी त्रेहान और मेकर्स पिछले 4 साल से फिल्म को सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन) से पारित कराने की कोशिश में थे. सीबीएफसी ने फिल्म में करीबन 127 कट्स सुझाए थे जिसके बाद ‘सतलुज’ थिएटर्स में रिलीज ही नहीं हो पाई. आखिरकार 4 साल के लंबे इंतजार के बाद जब फिल्म जी5 पर आई तो महज 48 घंटों के अंदर उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. जी5 ने फिल्म को बिना किसी स्पष्ट कारण के डिलीट कर दिया था.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप से मिलेंगे लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन, इजरायल से तनाव के बीच होगी बातचीत

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This