National Awards 2023: आलिया-अल्लू समेत ये हस्तियां हुई सम्‍मानित, जानें किन-किन सितारों को मिला अवॉर्ड

Must Read

National Awards 2023: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कलाकारों के लिए एक बेहद ही खास मौका होता है. इस दौरान कला के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को सम्‍मानित किया जाता है. ऐसे में ही 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के तहत आज राजधानी दिल्‍ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया. इन कलाकारों में आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन और वहीदा रहमान जैसे कई कलाकार शामिल हैं. तो चलिए जानते है कि किस कलाकार को कौन सा अवॉर्ड मिला.

आलिया भट्ट
अपने एक्टिंग से पूरी दुनिया में मशहूर आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए उनको पुरस्कृत किया गया है. इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने अपनी शादी की साड़ी पहनकर पति रणबीर कपूर के साथ आईं थी. इस दौरान आलिया ने कहा कि ‘आज मेरे माथे पर एकमात्र शब्द कृतज्ञता है.’ आलिया ने अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार जीत को ‘पिंच मी मोमेंट’ बताया.

कृति सेनन
कृति सेनन को उनकी फिल्म ‘मिमी’ में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनय के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द.वारा सम्‍मानित किया गया. फिल्म ‘मिमी’ में उन्होंने एक सरोगेट मां का किरदार निभाया था. कृति सेनन रेड कार्पेट पर कहा कि वह इस तरह की स्तरीय भूमिका निभाने में सक्षम होने के लिए धन्य और भाग्यशाली महसूस करती हैं.

अल्लू अर्जुन
इस साल बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को मिला. अल्लू अर्जुन ने यह पुरस्कार फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने शानदार अभिनय के लिए जीता. इस दौरान अल्लू अर्जुन ने इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने को दोहरी उपलब्धि बताया. बता दें कि तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक, अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा: द राइज’ में गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी.

पंकज त्रिपाठी
अपने अभिनय कौशल से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी भी है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए अभिनेताओं में इनका नाम भी शामिल है. अभिनेता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पुरस्कार फिल्म ‘मिमी’ में उनके शानदार अभिनय के लिए मिला.

वहीदा रहमान
85 वर्ष की उम्र में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान को साल 2021 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय सिनेमा की उन्नति और संवर्धन में उनके अहम योगदान देने के लिए दिया गया है. बताया जा रहा है कि वहीदा रहमान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में स्टैंडिंग ओवेशन पाकर भावुक हो गईं.

आर माधवन
अभिनेता आर माधवन को ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। बता दें, फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’  में अभिनय करने के साथ ही आर माधवन ने इसका निर्देशन भी किया था.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This