शादी के 10 साल बाद तलाक ले रहे गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaurav Khanna Akanksha Chamola: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस कपल गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर एक हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. दरअसल, अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में हिस्सा लिया है. जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो दोनों असल जिंदगी में इतने बुरे दौर से गुजर रहे हैं.

Gaurav Khanna Akanksha Chamola ले रहे तलाक

दरअसल, हाल ही में आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप सीजन 2’ में हिस्सा लिया है. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उन्होंने कानूनी रूप से तलाक लेने का मन बना लिया है. बता दें कि साल 2016 में कपल ने धूमधाम से शादी की थी. अब उनके तलाक़ की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है. ये ख़बर सामने आते ही गौरव खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा, जिसमें वो अपनी मैरिड लाइफ और बच्चों को लेकर बातचीच कर रहे हैं.

गौरव ने मृदुल से की थी अपने दिल की बात

‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना ने मृदुल से अपनी मैरिड लाइफ को लेकर बात की थी. उन्होंने इस दौरान कहा था, ‘हमारी शादी को 9 साल बीत चुके हैं, पर हमारा कोई बच्चा नहीं है, क्योंकि मैं अपनी पत्नी की पसंद की कद्र करता हूं. एक समय था जब मैं पिता बनना चाहता था, लेकिन आकांक्षा इसके लिए राजी नहीं थीं और मैंने उनका फैसला स्वीकार किया. अब जब दिल लगाया है तो रिश्ता निभाना भी पड़ेगा’. गौरव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आकांक्षा ने भी रखी थी अपनी बात

शो में ‘फैमिली वीक’ के दौरान आकांक्षा ने एंट्री ली थी. इस दौरान उन्होंने प्रणीत मोरे और मालती चाहर से अपने बच्चे को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘नहीं, मैं अभी कोई प्लानिंग नहीं कर रही हूं. मुझे अब तक मां बनने की कोई इच्छा महसूस नहीं हुई है और आगे भी मेरे लिए ऐसा सोचना बहुत मुश्किल लगता है. पता नहीं क्यों, पर मेरे अंदर से ऐसी कोई फीलिंग ही नहीं आती. मुझे बच्चा पैदा करने की कोई जरूरत महसूस नहीं होती’.

मेरी अपनी एम्बिशन्स हैं

इस दौरान एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि जब आप किसी चीज से बचने के लिए बहाने ढूंढते हैं, तो इसका साफ मतलब है कि आप मेंटली तैयार नहीं हैं. जब मालती ने उनसे पूछा, ‘क्या उन्हें डर लगता है’, तो आकांक्षा बोलीं, ‘डर की बात नहीं है, मुझे लगता है कि मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं संभाल सकती. बच्चा कोई मिठाई नहीं है, इसके लिए आपको जिंदगी भर अपना 100% देना पड़ता है. मेरी अपनी एम्बिशन्स हैं और अगर लोग इसे ‘मतलबी’ कहते हैं, तो ये उनकी सोच है’.

ये भी पढ़ें- तमिल सिनेमा के एक युग का अंत: नहीं रहे दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर भाग्यराज, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This