टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन

Mumbai: टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में 18 अप्रैल को निधन हो गया. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहे दर्शन कुमार ने पर्दे के पीछे रहकर बहुत काम किया. उन्होंने कई आर्टिस्ट को सपोर्ट किया. म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका बहुत योगदान रहा. सिंगर मीका सिंह ने दर्शन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

कई सिंगर्स को किया लॉन्च 

उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार के बारे में दुखद खबर में मिली. वो अपनी खूबसूरत यादें हमारे लिए छोड़ गए. वो महान आदमी थे और हमेशा मदद के लिए आगे रहते थे. उन्होंने कई सिंगर्स को लॉन्च किया और सपोर्ट किया. साथ ही बहुत सारे टैलेंट को मौके दिए. माता रानी उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति. दर्शन कुमार जिस विरासत का हिस्सा थे, उसे समझने के लिए गुलशन कुमार के सफर पर नजर डालते हैं.

टी-सीरीज के नाम से जाना गया

1983 में गुलशन कुमार ने ‘सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की. इसके बाद में इसे टी-सीरीज के नाम से जाना गया. उनके म्यूजिक को बहुत पसंद किया गया. उन्होंने लोगों तक म्यूजिक को ज्यादा एक्सेसिबल बनाया. 1997 में उनका निधन हो गया. उनकी जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ग्लोबल लेवल पर दिलाई पहचान 

उनके जाने के बाद कृष्णा कुमार (भाई) और भूषण कुमार (बेटे) ने इस कंपनी को संभाला. भूषण कुमार ने टी-सीरीज को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई. भूषण कुमार की बहन तुलसी कुमार पॉपुलर सिंगर हैं. वहीं खुशहाली कुमार एक्टिंग में किस्मत आजमा रही हैं. भूषण कुमार की पत्नी दिव्या भी एक्टर हैं. गुलशन कुमार की फैमिली में उनके भाई दर्शन कुमार, कृष्ण कुमार और गोपाल कुमार हैं. सभी ने अलग-अलग तरीके से फैमिली विरासत को आगे बढ़ाया.

इसे भी पढ़ें. CM योगी बोलेः अक्षम्य है विपक्षी दलों का कृत्य, आधी आबादी इन्हें माफ नहीं करेगी

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version