इंस्टाग्राम पर लाइव खुदकुशी की कोशिश लेकिन पलट गई कार! जानें किस स्थिति में हैं मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल?

Must Read

New Delhi: डिप्रेशन में मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. अब उनकी टीम ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है. एक्टर अली गोनी ने वो वीडियोज देखने के बाद रिएक्ट किया है. उन्होंने अनुराग की अच्छी हेल्थ की दुआ की है.

बार-बार कॉल करके परेशान न करें फैंस

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि अनुराग इस समय अस्पताल में हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बार-बार कॉल करके परेशान न करें और किसी भी अपडेट के लिए केवल उनके आधिकारिक अकाउंट पर ही भरोसा करें. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि अगर अनुराग की सेहत से जुड़ी कोई नई जानकारी सामने आती है तो उसे सही समय पर साझा किया जाएगा.

अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील

टीम ने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है. बीती रात अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे. लाइव के दौरान वह कार में बैठे हुए रोते नजर आए. इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी पलट गई. आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और मदद की.

परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

इस घटना से पहले भी अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए नजर आए थे. वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. हालांकि बाद में उनके भाई कलम ने इन आरोपों को गलत बताया था और अनुराग को दोषी ठहराते हुए कहा था कि वो व्यूज के लिए ये सब कर रहा है, जिसके बाद ये मामला और गहरा गया.

अनुराग की अच्छी हेल्थ की दुआ

एक्टर अली गोनी ने वो वीडियोज देखने के बाद रिएक्ट किया है. उन्होंने अनुराग की अच्छी हेल्थ की दुआ की है. अली गोनी ने वीडियो में कहा, ‘उस लड़के ने वीडियो शेयर किया और दुनिया को खुद के बारे में बताया कि वो किससे गुजर रहा है. उसके कुछ फैमिली ईश्यूज हैं और हमें इसमें दखल नहीं देना चाहिए. लेकिन जब वो अपने फैंस को इसके बारे में बता रहा है तो आप लोग बदले में उसे क्या दे रहे हो? मजाक और ट्रोलिंग. ये दुखद सच्चाई है.

मेंटल टॉर्चर कर रहे हैं पेरेंट्स

जो भी लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए. आप सभी को ऊपरवाला देख रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हो.’ अनुराग ने 3 मई 2025 में ऋतिका से शादी की. सितंबर में कपल ने बताया कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं. अब अनुराग ने बताया कि ऋतिका बच्चे के साथ अलग रह रही है. उनकी इंटरकास्ट मैरिज की वजह से उनके पेरेंट्स और भाई उन्हें मेंटल टॉर्चर कर रहे हैं. अनुराग ने बताया था कि उनके पेरेंट्स ने इस शादी के लिए अप्रूवल नहीं दिया था. अनुराग ने बताया था कि वो डिप्रेशन में हैं और अपनी जान लेना चाहते हैं. इसके बाद शनिवार रात को उन्होंने सुसाइड की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें. दुनियाभर में भारत बना रहा में व्यापार साझेदारियों का बड़ा नेटवर्क, अमेरिका के साथ किया सबसे बेहतर व्यापार समझौता

Latest News

भारत ने जीता T20 World Cup 2026, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से दी मात

IND vs NZ Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रन बनाए थे.

More Articles Like This