कृति सेनन राखी Ad पर बवाल के बीच GIVA का बड़ा फैसला, हटा लिया विज्ञापन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kriti Sanon Rakhi Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने रक्षाबंधन ऐड को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं. राखी ऐड में एक्ट्रेस ने बोल्ड आउटफ़िट पहना है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की जा रही है. दरअसल, कृति ने ज्वैलरी ब्रांड जीवा के लिए ये विज्ञापन किया है. जिसके बाद लोग उन्हें उनके बोल्ड अंदाज़ के लिए खरी खोटी सुना रहे. वहीं, अब इस मामले को बढ़ता देख GIVA ने विज्ञापन को हटा दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने बयान भी जारी किया है.

GIVA ने हटाया विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद ज्वैलरी ब्रांड जीवा ने एक बयान जारी किया है. जिसमें लिखा है, ”हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर परहम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं.” कंपनी ने आगे लिखा, ”इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे. अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था.” कंपनी ने कहा, ”सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!”

राहुल गांधी ने किया था एक्ट्रेस का सपोर्ट Kriti Sanon Rakhi Ad

बता दें कि इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी रिएक्शन सामने आया था. उन्होंने कृति सेनन का बचाव करते हुए लिखा, ”महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है. महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.” 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन का एक ऐड आया है, जिसमें वो इंडो वेस्टर्न पहनी नज़र आ रही हैं. जिसमें उनका इनर काफी डीपनेक है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है. इसके साथ ही ऐड में कुत्ते को भी राखी बांधी. जिसपर लोग आपत्ति जता रहे कि उन्होंने उसे पहले क्यों राखी बांधी. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल किया, क्या इन्हें अपना वोक एजेंडा चलाने के लिए हिंदू का त्योहार ही मिलता है?’

कृति सेनन वर्क फ्रंट

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नज़र आई थीं. इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

ये भी पढ़ें- नहीं रहीं दिग्गज गायिका डॉली पार्टन, 80 की उम्र में कैंसर ने ली जान, संगीत की दुनिया में बनाई थी बड़ी पहचान

Latest News

Nepal Flash Flood: अचानक आया ऐसा सैलाब कि देखते ही देखते बह गया टिमुरे बाजार, दर्जनों वाहन भी नदी में समाए, 5 जिलों में...

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आए भीषण सैलाब से टिमुरे बाजार, कस्टम नाका, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स और वाहन प्रभावित हुए हैं. प्रशासन ने 5 जिलों में हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है.

More Articles Like This

Exit mobile version